क्यूएस सब्जेक्ट रैंकिंग्स 2026 में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की बड़ी छलांग: कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल-इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग और मैकेनिकल-एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में दुनिया की टॉप 300 यूनिर्सिटियों में हुई शामिल
क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी सब्जेक्ट रैंकिंग्स 2026 में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वर्ल्ड की टॉप रैंकिंग यूनिवर्सिटियों में शामिल, 2025 के 5 से बढ़कर 2026 में 11 विषयों में हासिल की वर्ल्ड रैंकिंग
क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी सब्जेक्ट रैंकिंग्स 2026 में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का शानदार प्रदर्शन, 6 नए विषयों में की ज़बरदस्त शुरुआत
क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी सब्जेक्ट रैंकिंग्स 2026 में भारत का मजबूत प्रदर्शन, 2025 के 79 से बढ़कर 2026 में 99 भारतीय यूनिर्सिटियों हुई शामिल
क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग 2026: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने कंप्यूटर साइंस, इंजीनियरिंग, बिजनेस मैनेजमेंट, केमिस्ट्री, मैथ्स और फिजिक्स में किया शानदार प्रदर्शन
क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग 2026 में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने दिखाया कमाल, कंप्यूटर साइंस, इंजीनियरिंग और बिज़नेस मैनेजमेंट सहित 5 विषयों में लगाई 50–200 रैंक की ज़बरदस्त छलांग
चंडीगढ़, 25 March 2026-
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने प्रतिष्ठित क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी सब्जेक्ट रैंकिंग्स-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए, 11 विषयों में शीर्ष रैंकिंग हासिल की है। इसमें 2025 की तुलना में छह नए विषय (सब्जेक्ट) भी शामिल हैं। यह उपलब्धि यूनिवर्सिटी की लगातार बढ़ती वैश्विक शैक्षणिक प्रतिष्ठा और उत्कृष्टता को दर्शाती है।
क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स बाय सब्जेक्ट 2026 में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के शानदार प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते हुए, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के वाइस-चांसलर डॉ. रविराजा एन. सीताराम ने कहा, "यह अत्यंत गर्व एवं संतोष का क्षण है कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स बाय सब्जेक्ट्स-2026 में 11 विषयों में शीर्ष रैंकिंग हासिल की है। यह संख्या 2025 में क्यूएस की सब्जेक्ट रैंकिंग में शामिल पांच विषयों की संख्या से दोगुनी से भी अधिक है।"
उन्होंने आगे कहा कि जिन 11 विषयों में यूनिवर्सिटी ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है, उनमें कंप्यूटर साइंस और इन्फॉर्मेशन सिस्टम, केमिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, मैकेनिकल, एयरोनॉटिकल और मैन्युफैक्चरिंग इंजीनियरिंग, बायोलॉजिकल साइंस, केमिस्ट्री, एनवायरनमेंटल साइंस, मैथमैटिक्स, फिजिक्स, बिज़नेस और मैनेजमेंट स्टडीज़ और इकोनॉमिक्स शामिल हैं। इनमें से 6 विषयों- केमिकल इंजीनियरिंग, बायोलॉजिकल साइंसेज, एनवायरनमेंटल साइंसेज, मैथमेटिक्स, फिजिक्स और इकोनॉमिक्स—में यूनिवर्सिटी ने पहली बार पारदपं करते हुए शानदार शुरुआत की है, जिससे भारत की नंबर 1 प्राइवेट यूनिवर्सिटी के रूप में इसकी स्थिति और मजबूत हुई है।चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी हमेशा युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए उत्कृष्ट शिक्षा, उच्च शैक्षणिक मानकों, गुणवत्तापूर्ण प्लेसमेंट, इंडस्ट्री-केंद्रित रिसर्च और स्वछंद शिक्षण वातावरण के प्रति प्रतिबद्ध रही है।
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के सीनियर मैनेजिंग डायरेक्टर, दीपेंद्र सिंह संधू ने कहा “यह हमारे लिए गर्व की बात है कि स्थापना के केवल 14 वर्षों में ही चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने वर्ल्ड रैंकिंग में लगातार प्रगति करते हुए 6 विषयों में शानदार शुरुआत की है और 5 विषयों में अपनी रैंकिंग में सुधार किया है। इनमें बिजनेस एंड मैनेजमेंट स्टडीज, कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल, एरोनॉटिकल एंड मैन्युफैक्चरिंग इंजीनियरिंग और केमिस्ट्री शामिल हैं। यह उपलब्धि यूनिवर्सिटी की शैक्षणिक उत्कृष्टता और उच्च शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी आने वाले वर्षों में भी इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबद्ध है।”
भारत के उच्च शिक्षा संस्थानों ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स बाय सब्जेक्ट 2026 में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। इन सब्जेक्ट रैंकिंग में टॉप वर्ल्ड यूनिवर्सिटियों की सूची में शामिल होने वाले भारतीय यूनिवर्सिटियों की संख्या 2025 के 79 से बढ़कर 2026 में 99 हो गई है। इसके साथ ही, भारत क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स बाय सब्जेक्ट 2026 में चौथा सर्वाधिक प्रतिनिधित्व वाला देश भी बन गया है।
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी हुई 3 विषयों में दुनिया की टॉप 300 तथा 6 विषयों में टॉप 400 यूनिवर्सिटियों में शामिल
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी तीन विषयों में अब दुनिया की टॉप 300 यूनिवर्सिटियों में शामिल हो गई है, जिनमें कंप्यूटर साइंस और इन्फॉर्मेशन सिस्टम्स, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, और मैकेनिकल, एरोनॉटिकल और मैन्युफैक्चरिंग इंजीनियरिंग शामिल हैं।
इसके साथ ही, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी अब 2026 में 6 विषयों में दुनिया की टॉप 400 यूनिवर्सिटियों में शामिल हो गई है, जो 2025 की रैंकिंग में केवल 2 विषयों में था। इन छह सब्जेक्ट्स में बिज़नेस और मैनेजमेंट स्टडीज़, केमिस्ट्री, केमिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस और इन्फॉर्मेशन सिस्टम्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, और मैकेनिकल, एरोनॉटिकल और मैन्युफैक्चरिंग इंजीनियरिंग शामिल हैं।
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने किया पाँच विषयों में अपनी वर्ल्ड रैंकिंग में सुधार
कंप्यूटर साइंस और इन्फॉर्मेशन सिस्टम्स में, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी 2025 में 301-350 रैंक से 50 रैंक की छलांग लगाकर 2026 में 250-300 के बीच रैंक प्राप्त की है; जिसमें यूनिवर्सिटी का स्कोर 58.5 रहा।
बिज़नेस मैनेजमेंट में, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने 100 से ज़्यादा रैंक की छलांग लगाते हुए 301-350 के बीच रैंक हासिल किया है, जबकि 2025 में यूनिवर्सिटी 401-450 रैंक के बीच थी। इस विषय में यूनिवर्सिटी का स्कोर 60.0 रहा।
इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने 2026 में 150 रैंक की एक बड़ी छलांग लगाते हुए 251-300 रैंक के बीच जगह बनाई, जबकि 2025 में यूनिवर्सिटी 401-450 रैंक में थी। जिसमें यूनिवर्सिटी का स्कोर 61.8 रहा।
मैकेनिकल, एयरोनॉटिकल और मैन्युफैक्चरिंग इंजीनियरिंग में, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी 2026 में 50 रैंक आगे बढ़ते हुए 251-300 रैंक के बीच है, जबकि 2025 में यूनिवर्सिटी 301-350 रैंक में थी। इसमें यूनिवर्सिटी का स्कोर 61.0 है।
केमिस्ट्री में, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी 2025 में 551-600 से रैंक में ऊपर चढ़ते हुए 2026 में 351-400 रैंक के बीच पहुँच गई है। 59.3 के स्कोर के साथ 200 रैंक की एक बहुत बड़ी छलांग है।
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने 6 नए सब्जेक्ट्स में की शानदार शुरुआत
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स बाय सब्जेक्ट्स-2026 में 6 नए सब्जेक्ट्स में शानदार शुरुआत करते हुए, दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटीज़ की लीग में जगह बनाई है।
केमिकल इंजीनियरिंग में, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने 55.8 के स्कोर के साथ 351-400 में रैंक हासिल किया है, जबकि बायोलॉजिकल साइंसेज में, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी 51.5 के स्कोर के साथ 551-600 रैंक के बीच है।
एनवायरनमेंटल साइंसेज सब्जेक्ट, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी 63.1 के स्कोर के साथ 451-500 के रैंक ब्रैकेट में है। मैथमेटिक्स सब्जेक्ट में, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने 52.9 के स्कोर के साथ 551-600 रैंक ब्रैकेट में जगह बनाई है।
फिजिक्स और एस्ट्रोनॉमी सब्जेक्ट में, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी को क्यू एस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स बाय सब्जेक्ट्स-2026 में 51.0 के स्कोर के साथ 601-675 रैंक ब्रैकेट में रखा गया है। इकोनॉमिक्स और इकोनॉमेट्रिक्स में, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने 55.0 के स्कोर के साथ दुनिया भर में 551-700 रैंक ब्रैकेट में स्थान हासिल किया है।