अभिजीत दीपके बोले- CJP की अगली रणनीति जल्द बताएंगे
नई दिल्लीः कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा- "आगे की रणनीति का ऐलान जल्द करेंगे। पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन कल ही खत्म हुआ है। प्लीज हमें थोड़ा समय दें।"न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक जब उनसे पूछा गया कि पंजाब में पेपर लीक को लेकर उनकी रणनीति क्या होगी, इस पर दीपके ने जवाब दिया कि उस पर भी बात करेंगे। हम अभी इसके लिए प्लानिंग कर रहे हैं।
सरकार के साथ बातचीत पर उन्होंने कहा कि जो केस फाइल किए गए हैं, उनके बारे में बात चल रही है। किसी भी स्टूडेंट के खिलाफ कोई केस रजिस्टर नहीं होना चाहिए।गौरतलब है कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में 20 जून से जंतर-मंतर पर 36 दिनों तक चला आंदोलन 25 जुलाई को शिक्षा मंत्री के तौर पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के साथ खत्म हुआ।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →