अमित शाह के पंजाब दौरे का शेड्यूल जारी:12 बजे झोटा के परिवार से मिलेंगे
चंडीगढ़ः मानसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 20 अक्टूबर के दौरे का शेड्यूल तय हो गया है। शाह 12 बजे मानसा, सवा 1 बजे संगरूर और सवा 3 बजे गुरदासपुर जाएंगे। मानसा में परविंदर झोटा और गुरदासपुर में बिक्रमजीत का कत्ल हुआ जबकि संगरूर में गुलजार सिंह ने सुसाइड कर लिया था। ये तीनों ही नशे का विरोध कर रहे थे।
हालांकि मानसा में शाह के दौरे को लेकर विवाद भी हो रहा है। झोटा हत्याकांड को लेकर गठित एक्शन कमेटी ने उनके मानसा दौरे का विरोध करने और झोटा के परिवार से मुलाकात पर आपत्ति जताई है। कमेटी ने कहा कि उन्हें मंच पर नहीं आने दिया जाएगा।
दूसरी ओर, झोटा के पिता भीम सिंह ने आंदोलन से जुड़े कुछ लोगों पर उन्हें बिना जानकारी दिए फैसले लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनके बेटे को इंसाफ दिलाना प्राथमिकता है और धरने में आने वाले किसी भी राजनीतिक नेता का विरोध नहीं होना चाहिए।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →