ईंधन पर निर्भरता कम करने के लिए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने घरेलू दौरों में काफिले का आकार घटाया
नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में घरेलू दौरों के लिए अपने काफिले का आकार काफी कम कर दिया है। विशेष सुरक्षा समूह- एसपीजी प्रोटोकॉल के अन्तर्गत अनिवार्य सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं बरकरार रखी हैं। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री के काफिले में वाहनों की संख्या में कमी गुजरात और असम की उनकी हालिया यात्राओं के दौरान लागू की गई थी। यह कदम पश्चिम एशिया संकट के बीच आयातित ईंधन पर निर्भरता कम करने और पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाकर आर्थिक मजबूती में योगदान के लिए प्रधानमंत्री की सात अपीलों के अनुरूप है।
काफिले का आकार कम करने के बावजूद, प्रधानमंत्री की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी महत्वपूर्ण सुरक्षा व्यवस्थाएं यथावत बनी रहेंगी। प्रधानमंत्री मोदी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जहां भी संभव हो, बिना कोई नई खरीद किए, उनके काफिले में इलेक्ट्रिक वाहन शामिल किए जाएं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने अपने काफिले का आकार घटाकर आधे से भी कम कर दिया है। यह कदम पश्चिम एशिया संकट के बीच आयातित ईंधन पर निर्भरता कम करके और पर्यावरण के अनुकूल विकल्पों को अपनाकर आर्थिक स्थिरता में योगदान देने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा नागरिकों से की गई सात अपीलों के अनुरूप है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →