शिमला पुलिस की होटल में दबिश, युवक-युवती चिट्टे के साथ गिरफ्तार; 64 ग्राम चिट्टे के साथ दो और धरे
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला, 12 मई 2026 : जिला शिमला में दो अलग अलग मामलों में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक युवक और युवती से तीन ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है जबकि दो युवकों से 64 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है।
ठियोग थाना पुलिस ने एक होटल में दबिश देकर तीन ग्राम चिट्टा के साथ युवक और युवती को गिरफ्तार किया है। रविवार शाम को पुलिस की एक टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी बीच सूचना मिली कि शाली बाजार स्थित एक निजी होटल में ठहरे युवक और युवती के पास मादक पदार्थ है। पुलिस ने उस होटल में दबिश दी। होटल प्रबंधक से उन युवक और युवती के कमरे का पता किया। तलाशी लेने पर तीन ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
आरोपियों की पहचान जोगेंद्र वेकटा उर्फ दादा निवासी सरोग तहसील ठियोग और युवती फागू की निवासी है। दोनों के खिलाफ थाना ठियोग में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि जांच जारी है। (SBP)
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →