एअर इंडिया विमान PAK एयरस्पेस में जाने पर DGCA सख्त
नई दिल्ली, 25 जून, 2026ः डीजीसीए ने एअर इंडिया की फ्लाइट AI-479 से जुड़ी उस घटना की जांच शुरू कर दी है, जिसमें विमान कुछ समय के लिए पाकिस्तान के एअरस्पेस में प्रवेश कर गया था। मामले में समय पर जानकारी न देने को लेकर अमृतसर के संबंधित एअर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) और विमान के ऑपरेटिंग क्रू के खिलाफ अंतरिम कार्रवाई भी की गई है। जब तक जांच जारी है तब तक उन्हें हटा दिया गया है।
घटना 22 जून की है, जब एअर इंडिया का एअरबस A321 (VT-PPV) दिल्ली से अमृतसर के लिए उड़ान भर रहा था। उस समय अमृतसर एअरपोर्ट पर पक्षी टकराने (बर्ड स्ट्राइक) की घटना के बाद रनवे की जांच चल रही थी, जिसके कारण फ्लाइट को लैंडिंग से पहले कुछ समय के लिए हवा में होल्ड करने के निर्देश दिए गए थे।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →