पंजाब में इसी महीने मानसून की एंट्री, जाने पहले कहां पहुंचेगा
चंडीगढ़ः पंजाब में इसी महीने के अंत में मानसून की एंट्री हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक जून के आखिरी हफ्ते यानी 25 से 30 जून के बीच कभी भी मानसून की एंट्री हो सकती है। बड़े शहरों में मानसून पहले अमृतसर और आखिर में बठिंडा पहुंचेगा।
वहीं चंडीगढ़ में 27 से 30 जून के बीच मानसून की एंट्री होगी। 28–29 जून के आसपास चंडीगढ़ में अच्छी मानसूनी बारिश शुरू हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज भी गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →