काशी में मोदी का रोड शो, समर्थकों ने फूल बरसाए:नमो घाट पर एयर शो देखेंगे
वाराणसीः पीएम मोदी आज वाराणसी में हैं। पुलिस लाइन से नमो घाट तक 7 किमी. लंबा रोड शो कर रहे हैं। पीएम मोदी को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी है। ढोल-नगांडों और भजनों की धुन से पीएम का स्वागत किया जा रहा है।
समर्थक पीएम के काफिले पर फूल बरसा रहे हैं। थोड़ी देर में पीएम मोदी नमो घाट पर एयरशो देखेंगे। उनके साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी मौजूद रहेंगे। एयर शो में कुल 100 विमान हिस्सा ले रहे हैं। इसमें राफेल और सुखोई जैसे 52 लड़ाकू विमान भी शामिल हैं।
भारतीय वायुसेना के 94वें स्थापना दिवस पर एयर शो का आयोजन किया जा रहा है। एयर शो को 'विंग्स ओवर गंगा' नाम दिया गया है। इससे पहले, पीएम मोदी ने रूपापुर में 100 करोड़ की अरविंद टेक्सटाइल मिल का उद्घाटन किया।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →