अमृतसर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या
कुलविंदर सिंह
अमृतसर, 24 अक्टूबर, 2026: अमृतसर के गेट हकीमा इलाके में एक्टिवा पार्क करने को लेकर हुए मामूली झगड़े में 27 साल के युवक अमित सभरवाल की उसके घर के बाहर बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों की चलाई गई चार गोलियां अमित के सिर, कमर और पैर में लगीं, जिससे उसकी मौत हो गई।
परिवार और पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक अमित शुक्रवार देर रात अपने दोस्तों के साथ पार्टी से लौटा था और उसने अपनी एक्टिवा घर के बाहर गली में खड़ी की थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले तीन भाई अभि शाह, सनी शाह और रितिक शाह वहां आए और एक्टिवा हटाने को लेकर बहस करने लगे।
बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपी अभि शाह ने अपनी देसी पिस्तौल से अमित पर 5 से 6 गोलियां चलाईं। घर के अंदर मौजूद परिवार वालों को पटाखे जैसी आवाज सुनाई दी और जब वे बाहर आए तो अमित घायल हालत में कराह रहा था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
गेट हकीमा थाने के SHO बलजिंदर सिंह ने बताया कि मृतक के पिता सुनील कुमार सभरवाल के बयानों के आधार पर तीनों आरोपी भाइयों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मौके पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →