केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, डोली गौरीकुंड से निकली
बाबूशाही ब्यूरो
रूद्रप्रयागः चारधाम यात्रा का आज यानी 21 अप्रैल को तीसरा दिन है। रुद्रप्रयाग में बाबा केदारनाथ की पंचमुखी डोली गौरीकुंड से धाम के लिए रवाना हो चुकी है। डोली करीब 17 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई पूरी कर आज शाम तक केदार धाम पहुंच जाएगी। कल सुबह 8 बजे श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे।
वहीं, भगवान बद्रीनाथ के कपाट खुलने की प्रक्रिया आज शुरू हो गई है। चमोली स्थित जोशीमठ के नृसिंह मंदिर से आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी और गरुड़ जी की डोली बद्रीनाथ के लिए रवाना हो गई। आज सभी देव डोलियों का मिलन पांडुकेश्वर में होगा, जहां रात्रि विश्राम के बाद कल पूजा-अर्चना के बाद ये डोलियां बद्रीनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेंगी।
डोली करीब 42 किमी की यात्रा कर बुधवार शाम तक बद्रीनाथ पहुंचेगी और 23 अप्रैल की सुबह कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →