रूह कंपाने वाला मामलाः पिता ने की जुड़वा बेटियों की हत्या, खुद नहीं जुटा पाया सुसाइड की हिम्मत
कानपुर, 19 अप्रैल,2026ः पिता को सबसे ऊंचा दर्जा दिया जाता है.. वह भी अपने बच्चों को सीने से लगाए रखता है। खुद पर चाहे जितनी भी परेशानियां आ जाए लेकिन वह अपने बच्चों पर किसी की बुरी नज़र भी नहीं पड़ने देता.. पर क्या हो जब एक पिता का प्यार ऐसा रूप लेले जो बाप के नाम पर कलंक लगा दे फिर। जी हां हम एक ऐसा ही मामला लेकर आपके सामने आई है वह खबर जिसे सुनकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। आप सोचेंगे की क्या कोई पिता ऐसा भी हो सकता है?
पिता अपनी जुड़वा बच्चियों से इतना ज्यादा प्यार करता था कि उन्हें मौत के घाट ही उतार दिया। हैरान कर देने वाला यह मामला कानपुर से सामने आया है। जहां एक बाप ने अपनी बच्चियों की गला रेत कर हत्या कर दी। हत्या की वजह ऐसी जो सबको चौंका दे। आरोपी ने सिर्फ इस डर से अपने बच्चों को मारा डाला कि उसकी मौत के बाद उनका क्या होगा? मासूमों को तो उसने मार दिया लेकिन खुद आत्महत्या की हिम्मत ना जुटा पाया और पुलिस को फोन करके अपना जुर्म कबूल लिया।
पुलिस जब उसके घर पहुंची तो दरवाजा बंद था। पुलिस ने घंटी बजाई तो पत्नी ने दरवाजा खोला। पुलिस देखकर पत्नी घबरा गई। पूछा- क्या हो गया? तब पुलिस ने पति के कॉल वाली बात बताई।
पत्नी भागते हुए पति के कमरे में पहुंची तो देखा बच्चियों के खून से लथपथ शव फर्श पर पड़े थे। पिता शशि रंजन मिश्रा लाशों के बगल में बैठा था। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी शशि रंजन दवा सप्लाई करने का काम करता है। वह नौबस्ता थाने के किदवई नगर में त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में पत्नी रेशमा छेत्री, तीन बच्चों रिद्धी, सिद्धी और 6 साल के बेटे गन्नू के साथ रहता था। बेटियों की हत्या के बाद बदहवास रेशमा ने रोते हुए पुलिस से कहा- पति को आज ही फांसी दे दी जाए।शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति को पत्नी के चरित्र पर शक था। इसीलिए वह पल-पल निगरानी रखता था। घर के बेडरूम तक में उसने सीसीटीवी लगवा रखे थे। पति सोचता था कि उसकी मौत के बाद बेटियों का क्या होगा? इसलिए दोनों बेटियों की हत्या करके उसने सुसाइड करने का प्लान किया। हालांकि, बेटियों की हत्या करने के बाद वह सुसाइड करने की हिम्मत नहीं जुटा सका।
फोरेसिंक टीम के मुताबिक, बच्चियों की लाश फर्श पर पड़ी थी। बेड बिल्कुल साफ था। क्राइम सीन देखकर ऐसा लग रहा है कि आरोपी ने बच्चियों का मुंह दबाया और फिर उनका गला चाकू से रेत दिया। एक शंका यह भी है कि बच्चियों को कुछ नशीला पदार्थ सुंघा या खिला दिया हो। ऐसा इसलिए क्योंकि आरोपी दवाओं का जानकार था।
डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि पत्नी रेशमा की शिकायत पर शशि रंजन मिश्रा के खिलाफ नौबस्ता थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। हत्या के पीछे मानसिक तनाव, डिप्रेशन और आर्थिक तंगी समेत कई वजह सामने आई हैं। हत्यारोपी ने पत्नी पर सीधे तौर पर कोई भी आरोप नहीं लगाया है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →