Himachal: Bulk Drug Park : बल्क ड्रग पार्क में 25 बीघा से कम कोई प्लॉट नहीं, जून में फर्स्ट ग्राउंड ब्रेकिंग की तैयारी
साइट डिवेलपमेंट का काम तेज; काटे जा रहे पेड़, इसी साल जून में फस्र्ट ग्राउंड ब्रेकिंग की तैयारी
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला, 20 अप्रैल 2026 :
हिमाचल के ऊना जिला में बन रहे बल्क ड्रग पार्क में साइट डिवेलपमेंट के काम ने तेजी पकड़ ली है। अभी इस स्थल पर 10,000 पेड़ों को काटने की अनुमति मिली है। करीब 250 करोड़ की लागत से अब प्लॉट बनाए जा रहे हैं।
बल्क ड्रग पार्क में चूंकि एपीआई यानी एक्टिव फार्मास्यूटिक इन्ग्रीडिएंट का निर्माण होना है, इसलिए पांच एकड़ यानी 25 बीघा से छोटा कोई प्लॉट नहीं होगा। बल्क ड्रग के निर्माण के लिए पांच से लेकर 25 एकड़ तक के प्लॉट बनाए जा रहे हैं। करीब 80 प्लॉट इस स्थल पर बनेंगे, जिनकी अधिकतम संख्या को 94 प्लॉट तक किया जा सकता है। हालांकि साइट डिवेलपमेंट के बाद भी जीरो लिक्विड डिस्चार्ज प्लांट और कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट दो मुख्य पहलू इस पार्क के होंगे। यह रेड जोन इंडस्ट्री है, इसलिए जीरो फीसदी लीकेज सुनिश्चित करनी पड़ेगी। मुख्यमंत्री ने हाल ही में साइट डिवेलपमेंट के काम का शुभारंभ ऊना जाकर किया था।
अब उद्योग विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि निवेशकों के साथ डिस्कसन और समझौता ज्ञापन साइन करने की प्रक्रिया का ड्राफ्ट बनाया जाए। राज्य सरकार जून के महीने में इस पार्क के लिए फस्र्ट ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी कर सकती है। केंद्र सरकार इस पार्क के बहाने एपीआई के लिए चीन पर देश की निर्भरता को खत्म करना चाहती है। करीब 1,400 एकड़ क्षेत्र में फैले इस पार्क के लिए लगभग ,000 करोड़ रुपए से अधिक की लागत का अनुमान है। (SBP)
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →