200-फीट गहरी खाई में गिरी बस, दो की मौत:31 घायल
बाबूशाही ब्यूरो
अजमेर, 19 अप्रैल,2026ः अजमेर में सवारियों से भरी बस 200 फीट नीचे खाई में गिर गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। 31 लोग घायल हो गए। पुष्कर जा रही बस में 33 लोग सवार थे।हादसा पुष्कर से करीब 3 किलोमीटर पहले रविवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ। मौके से गुजर रहे लोगों ने कपड़ों से रस्सी बनाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला।
सभी यात्रियों को पहले पुष्कर के सरकारी अस्पताल लेकर गए। वहां से उन्हें अजमेर के जेएलएन हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। एक्सीडेंट के बाद पुष्कर घाटी में लंबा जाम लग गया। वहीं पुलिस अधिकारियों के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला ब्रेक फेल होने का लग रहा है। हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →