चंडीगढ़ में रेड लाइट का समय घटेगा:90 सेकेंड से ज्यादा नहीं होगी
चंडीगढ़, 14 नवंबर,2026ः चंडीगढ़ के चौराहों पर लंबी लाल बत्ती के कारण लगने वाले ट्रैफिक जाम से जल्द राहत मिल सकती है। परमानेंट लोक अदालत ने चंडीगढ़ प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिए हैं कि किसी भी चौराहे पर लाल बत्ती का समय 90 सेकेंड से ज्यादा नहीं होना चाहिए। खासकर उन सड़कों और चौराहों पर, जहां वाहनों का दबाव ज्यादा रहता है।
अदालत ने ट्रिब्यून चौक से सेक्टर-39 अनाज मंडी चौक तक सभी चौराहों पर रेड लाइट की टाइमिंग कम करने को कहा है। अदालत ने रात के समय ट्रैफिक सिग्नल बंद रखने या उन्हें फ्लैशिंग मोड पर चलाने के निर्देश भी दिए हैं।
वहीं, सुबह और शाम के पीक आवर्स में ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए चौराहों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती करने को कहा है। एडवोकेट सुखविंदर सिंह की याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने ये निर्देश दिए।
प्रशासन और पुलिस ने भी इन निर्देशों पर सहमति जताई है। अदालत ने ट्रैफिक पुलिस को 90 दिन के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →