Weather Update: :ठंड ने दी दस्तक, देश में भर बदला मौसम, कहीं बर्फबारी तो कहीं हो रही बारिश
नई दिल्लीः वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से देश के कई राज्यों में मौसम बदल गया है। उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आज और कल बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कई जगह बर्फबारी और बारिश हुई है।
बर्फबारी के बाद बड़ी संख्या में टूरिस्ट मनाली पहुंच रहे हैं। इसके चलते चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर ट्रैफिक जाम लग गया। उत्तराखंड के 7 जिलों में आज बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम में बदलाव के बीच दिल्ली-NCR में प्रदूषण से राहत नहीं मिली है। यहां हवा की गुणवत्ता लगातार गंभीर कैटेगरी में बनी हुई है। शनिवार सुबह दिल्ली के ITO इलाके में AQI 414 दर्ज किया गया। वहीं, गुरुग्राम में यह 324 रहा।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →