कैथल: कैथल में कार से घर लौट रहे छह युवकों की गाड़ी पुल से टकरा गई। बताया जा रहा है कि सामने से आ रही कार की तेज रोशनी ड्राइविंग कर रहे युवक की आंखों में पड़ गई। इससे वह स्टेयरिंग से नियंत्रण खो बैठा और कार तेज रफ्तार में पुल से टकरा गई।
हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। उसके कई पुर्जे दूर तक बिखर गए। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और युवकों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तीनों युवकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए। पुलिस के मुताबिक, तीनों मृतक आपस में चचेरे भाई थे। इनमें से एक युवक शादीशुदा था, जबकि दो अविवाहित थे।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →