हरियाणा शहीदी स्मारक में कल से पब्लिक एंट्री:सिर्फ ऑनलाइन बुकिंग
अंबालाः हरियाणा के अंबाला में बना शहीदी स्मारक 15 नवंबर यानी संडे से आम लोगों के लिए खुल जाएगा। यहां रोजाना 500 लोगों को निशुल्क प्रवेश मिलेगा। हालांकि, पहले एक महीने तक स्मारक देखने के लिए ऑनलाइन बुकिंग अनिवार्य होगी। बिना बुकिंग के प्रवेश नहीं मिलेगा। विजिटर सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक ही स्मारक देख सकेंगे।
स्मारक में 22 गैलरी हैं। जिसमें 40-40 विजिटर के बैच गाइड के साथ जाएंगे। ऑनलाइन बुकिंग कराने वालों को उसका प्रिंटआउट साथ लाना होगा। गेट पर इसकी जांच के बाद ही प्रवेश मिलेगा। बच्चों को छोड़कर सभी दर्शकों के लिए आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा।
वार मैमोरियल के डायरेक्टर डॉ. कुलदीप सैनी ने बताया कि रविवार को सुबह 7:30 बजे हवन होगा। उसके बाद सुबह 9 बजे पहले बैच को प्रवेश मिलेगा। सभी गैलरियां देखने में करीब 5 घंटे का समय लगेगा, इसलिए आखिरी बैच को दोपहर 3 बजे से पहले पहुंचना अनिवार्य होगा।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →