चक्रवात अकवान दो दिन बाद आंध्र-ओडिशा के बीच टकराएगा
नई दिल्लीः चक्रवात अकवान ने अपना रूट बदला है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अब यह आंध्र प्रदेश के नरसापुर और ओडिशा के पुरी के बीच टकराएगा। IMD ने पहले तूफान के आंध्र प्रदेश के नेल्लोर और विशाखापट्टनम के बीच टकराने की बात कही थी।IMD के मुताबिक, बुधवार दोपहर 2 बजे तूफान विशाखापत्तनम से 560km और चेन्नई से 510km दूर था। उस समय हवा की रफ्तार 130 से 145 kmph हो सकती है।
ओडिशा में प्रशासन ने 8 जिलों के 87 ब्लॉक में 1,902 संवेदनशील जगहों की पहचान की है। लोगों को निकालने के लिए 3,329 राहत शिविर तैयार हैं।ओडिशा के रायगड़ा जिले में भूस्खलन के खतरे के चलते 55 गांव चिह्नित किए गए हैं। इन्हें खाली कराने की तैयारी है। अकवान के चलते आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी चार दिन भारी बारिश का अलर्ट है। तमिलनाडु समेत 8 राज्यों में तूफान का असर पड़ सकता है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →