Cyclone अकवान के गंभीर तूफान में बदलने की आशंका,आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तटों पर अलर्ट
नई दिल्लीः बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान अकवान बुधवार को और ताकतवर हो गया है। यह 100-110kmph की रफ्तार से आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। यह 20 नवंबर की दोपहर नेल्लोर और विशाखापत्तनम के बीच यनम तट से टकरा सकता है।अकवान' के विकराल रूप के मद्देनजर आंध्र प्रदेश और उससे सटे दक्षिण ओडिशा तटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इसके साथ ही तमिलनाडु में भी चक्रवाती तूफान का असर देखने को मिलेगा। IMD के मुताबिक बुधवार सुबह 5 बजे तक तूफान की दूरी विशाखापट्टनम से करीब 610km और चेन्नई से करीब 580km है। वैज्ञानिकों ने बताया कि उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए चक्रवाती तूफान 'अकवान' के 20 नवंबर की दोपहर के आसपास आंध्र प्रदेश और यनम तटों को पार करने की संभावना है। उस समय यह एक 'अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान' के रूप में होगा, जिसमें हवा की निरंतर गति 120-130 किमी प्रति घंटा होगी, जो झोंकों के साथ 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →