CRPF ने सुरक्षा बढ़ाई-जवान ड्यूटी पर मोबाइल नहीं चला सकेंगे
श्रीनगर, 18 नवंबर,2026ः जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी करने वाले सभी जवानों को अब बुलेटप्रूफ जैकेट और हेलमेट पहनना जरूरी होगा। मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक रहेगी। केवल कमांडर जरूरी सरकारी काम के लिए मोबाइल का इस्तेमाल कर सकेंगे।हाल ही में हुए कुलगाम आतंकी हमले के बाद CRPF ने जवानों की सुरक्षा के लिए नए निर्देश जारी किए हैं। कुलगाम में 11 नवंबर को हुए हमले में तीन जवान घायल हुए थे।
CRPF के DG जीपी सिंह ने पिछले दिनों सुरक्षा-व्यवस्था की समीक्षा की थी। इसके बाद सभी कंपनी कमांडरों को जांच नाकों पर सुरक्षा बढ़ाने और पर्याप्त जवान तैनात करने को कहा गया है।जवानों को गोलीबारी से बचाने के लिए बुलेटप्रूफ सुरक्षा चौकियों की व्यवस्था होगी। शाम और रात में पर्याप्त रोशनी रखने के भी निर्देश हैं।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →