Himachal: नशा तस्करी पर दो जलशक्ति कर्मी बर्खास्त, मल्टी टास्क और पैरा वर्कर पर गिरी गाज
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला : 18 नवंबर 2026 :
नशा तस्करी में संलिप्त जल शक्ति विभाग के दो कर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है। जल शक्ति विभाग जिला कुल्लू व जल शक्ति विभाग झंडूता के यह कर्मी नशा तस्करी में संलिप्त पाए गए हैं। जल शक्ति विभाग कुल्लू की मल्टी टास्क महिला वर्कर व जल शक्ति विभाग झंडूता में पैरा पॉलिसी के तहत तैनात पैरा वर्कर के खिलाफ संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई की गई है।
नशा तस्करी में संलिप्त पाए जाने के चलते अभी अन्य विभागों के कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई को लेकर संबधित विभागों की ओर से प्रक्रिया अपनाई जा रही है। प्रदेश सरकार की ओर से नशा तस्करों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया जा रहा है।
जिला बिलासपुर की बात करें, तो बिलासपुर जिला में अब तक सात सरकारी कर्मियों पर बर्खास्ती की गाज गिर चुकी है। तीन कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर संबधित विभागों की ओर से आगामी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। एक कर्मी कुल्लू जिला से संबधित है। इससे पहले जहां यह आंकड़ा सात था, अब यह आंकड़ा आठ पहुंच चुका है। बताया जा रहा है कि घुमारवीं पुलिस द्वारा जल शक्ति विभाग कुल्लू में तैनात महिला को घुमारवीं में करीब साढ़े चार किलोग्राम चरस के साथ दबोचा था। इस पर भी संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए इस महिला मल्टी टास्क वर्कर को बर्खास्त कर दिया है।
इसके अलावा घुमारवीं ट्रेजरी के एक, विद्युत बोर्ड के एक, जल शक्ति विभाग के एक कर्मी को लेकर संबधित विभागों की ओर से आगामी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
बिलासपुर में अब तक तीन करोड़ की संपत्ति सीज
जिला बिलासपुर पुलिस ने नशा तस्करों की करोड़ों की संपत्तियां सीज की गई है। करीब तीन करोड़ की संपत्ति सीज हुई है। (SBP)
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →