जालंधर और पठानकोट में तेज बारिश:पंजाब में आज कई जगह बरसेंगे बादल
चंडीगढ़ः जालंधर और पठानकोट में गुरुवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। पंजाब के सभी जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। चंडीगढ़ में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। एक-दो बार गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →