Himachal Accident : चंडीगढ़-मनाली हाइवे पर दवाड़ा टनल में दो ट्रकों की भीषण टक्कर में तीन की मौत, 6 घायल
बाबूशाही ब्यूरो
मंडी : 20 अगस्त 2026 : मंडी-कुल्लू हाईवे पर गुरुवार सुबह करीब साढ़े छह बजे दवाड़ा टनल में दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब छह लोग घायल बताए जा रहे हैं।
हादसे के बाद घायलों को तत्काल उपचार के लिए सिविल अस्पताल नगवाईं पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी।
टक्कर के कारण मंडी-कुल्लू हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ। फिलहाल मृतकों और घायलों की पहचान तथा हादसे की आधिकारिक विस्तृत जानकारी का इंतजार है। पुलिस ने मौके पर छानबीन शुरू कर दी है। (SBP)
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →