पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी जनता शासन पार्टी: राकेश कुमार राजू
जनता शासन पार्टी, पंजाब ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर घोषणा की है कि पार्टी प्रदेश की सभी 117 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है।
पार्टी के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश कुमार राजू ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि पंजाब में जनता शासन पार्टी का यह पहला विधानसभा चुनाव होगा और पार्टी प्रदेशभर में अपने संगठन का विस्तार करते हुए विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ाएगी।
उन्होंने कहा कि अलग-अलग जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी संगठन को मजबूत किया जा रहा है तथा उम्मीदवारों के नाम पार्टी नेतृत्व द्वारा चरणबद्ध तरीके से घोषित किए जाएंगे।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →