पंजाब पुलिस ने केजरीवाल को धमकी देने वाले को पकड़ा
चंडीगढ़ः दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल को धमकी देने वाले रोहतक (हरियाणा) के कॉलर कोमल उर्फ कोबरा जांगड़ा को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शनिवार (14 नवंबर) को उसे कोर्ट में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया गया है।
दरअसल, दिल्ली के तिलकनगर से AAP विधायक जरनैल सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी- 6 नवंबर को शाम करीब 6 बजे उनके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर से कॉल और वॉट्सऐप मैसेज आया।
कॉलर ने मैसेज में लिखा था, ''7 करोड़ दे दो नहीं तो अरविंद केजरीवाल और उसकी बेटी हर्षिता केजरीवाल को जान से मार दूंगा।" जिस नंबर से जरनैल सिंह को कॉल किया गया था, वो कोमल के नाम पर ही रजिस्टर्ड है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →