पंजाब-चंडीगढ़ में गर्मी की समय से पहले दस्तक: 5 दिनों में और बढ़ेगा पारा
चंडीगढ़: पंजाब और चंडीगढ़ में शुष्क मौसम के बीच गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दोपहर की चिलचिलाती धूप के कारण लोगों को अभी से पंखों का सहारा लेना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री अधिक पहुंच गया है।
बड़ी बातें:
1. रिकॉर्ड तापमान: गुरदासपुर में सबसे अधिक 30.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ऊपर 9.0 डिग्री रहा।
2. धूल भरी आंधी का अलर्ट: अगले कुछ दिनों तक 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चलने की संभावना है। यह हवाएं धूल उड़ाकर आंखों और सांस संबंधी समस्याएं पैदा कर सकती हैं।
3. बारिश की उम्मीद नहीं: हालांकि 4 और 6 मार्च को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) सक्रिय होंगे, लेकिन इनका असर केवल पहाड़ी क्षेत्रों तक सीमित रहेगा। पंजाब के मैदानी इलाकों में मौसम सूखा ही रहेगा।
4. बढ़ेगी गर्मी: अगले 5 दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री की और बढ़ोतरी होने का अनुमान है, जिससे दिन के समय गर्मी और सताएगी।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →