पंजाब से भागा सीरियल रेपिस्ट पुलिस एनकाउंटर में मारा गया
चंडीगढ़, 23 जून, 2026ः पंजाब से भागे बदमाश सतपाल उर्फ सत्तू को यूपी के मुजफ्फरनगर में एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया। वह 16 साल से लुधियाना की जेल में बंद था। फरवरी 2026 में जेल से फरार हो गया था। तब से यह यूपी में मुजफ्फरनगर और आसपास के जिलों में छिपकर रह रहा था। पुलिस का कहना है कि आरोपी सीरियल रेपिस्ट था।
सोमवार रात साढ़े 11 बजे एनकाउंटर में पुलिस ने सत्तू को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में उसे दो गोलियां लगीं। एक पैर और दूसरी कमर के ऊपर। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। हालांकि, मंगलवार को उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। दोपहर 1 बजे उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों का कहना है कि खून ज्यादा बह जाने की वजह से सत्तू की मौत हो गई।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →