पटियाला के जवान का जम्मू में निधन:पैतृक गांव में अंतिम संस्कार
पटियाला 02 जनवरी, 2026ः पटियाला में जवान जैपाल सिंह का जम्मू में निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक वह पिछले चार–पांच दिनों से बीमार चल रहे थे और संक्रमण के कारण आज (शुक्रवार) सुबह उनका देहांत हो गया। इसके बाद उसका पार्थिव शरीर पैतृक गांव बल्लमगढ़ लगाया।
गांव में उनको अंतिम विदाई देने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। गांव बल्लमगढ़ में पूरे सैन्य सम्मान के उनका अंतिम संस्कार किया गया। जैपाल सिंह अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और सात महीने की एक बेटी छोड़ गए हैं। उनके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में उनका एक छोटा भाई भी है। जवान के निधन की सूचना मिलते ही गांव और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे भारतीय सेना की 20 पंजाब रेजिमेंट में तैनात थे।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →