राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों की दी नए साल की शुभकामनाएं
नई दिल्ली, 1 जनवरी, 2026ः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नव वर्ष के अवसर पर देश और विदेश के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि नव वर्ष नई ऊर्जा और सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है और यह आत्मचिंतन तथा नए संकल्प लेने का अवसर प्रदान करता है। राष्ट्रपति मुर्मू ने सभी से राष्ट्र के विकास, सामाजिक सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करने का आग्रह किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि 2026 सभी के लिए शांति, सुख और समृद्धि लेकर आएगा और एक मजबूत एवं समृद्ध भारत के निर्माण के लिए नई ऊर्जा का संचार करेगा।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →