परविंदर सिंह झोटा की अंतिम अरदास कल (रविवार) को होगी
मानसाः नशे के खिलाफ मुहिम चलाने वाले मानसा के परविंदर सिंह झोटा की अंतिम अरदास 15 नवंबर को तख्त श्री दमदमा साहिब, तलवंडी साबो में आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर उनके बच्चों ने समस्त पंजाबवासियों से बड़ी संख्या में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करने की भावुक अपील की है।
परविंदर सिंह झोटा के बच्चों ने कहा कि उनके पिता ने समाज को नशा मुक्त करने की लड़ाई लड़ते हुए अपनी जान कुर्बान कर दी। उन्होंने प्रदेश के लोगों से आग्रह किया कि वे अंतिम अरदास में शामिल होकर न केवल दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें, बल्कि उनके पिता की सोच और नशे के खिलाफ शुरू की गई मुहिम को आगे बढ़ाने में भी अपना सहयोग दें।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →