पीएम मोदी का काग्रेंस पर निशानाः बोले- इनके पास कोई विजन नहीं
नई दिल्लीः पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के प्रचार के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को असम पहुंचे हैं। उनकी आज 3 रैलियां हैं। बरपेटा में उन्होंने कहा कि असम में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस की जीत की हैट्रिक लगेगी, कांग्रेस की हार की सेंचुरी होगी। बीजेपी जो कहती है करके दिखाती है। कांग्रेस के पास विकास का विजन नहीं है।
पीएम बोले- आपको बहुत सावधान और बहुत सतर्क रहना है। कांग्रेस खुलकर घुसपैठियों का साथ दे रही है। इतना ही नहीं, कांग्रेस अब इन अवैध कब्जों के खिलाफ हो रही कार्रवाई का भी विरोध कर रही है।
पीएम ने कहा कि कांग्रेस अमस में ऐसा कानून बनाने की बात कर रही है, जिसके बाद घुसपैठिया शब्द बोलने वालों को भी जेल हो जाएगी। क्या आपको ऐसा कानून मंजूर है। कांग्रेस कानून में ही घुसपैठियों को पीड़ित घोषित कर देगी। और यहां की जो बहुसंख्यक संतानें हैं, उन पर हमेशा जेल का खतरा मंडराता रहेगा। अपने हरेक इंटरव्यू में, भाषण में कांग्रेस के नेता ऐसे कानून की चर्चा कर रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि देश के ट्राइबल समाज को कांग्रेस से कुछ नहीं दिया। बोडो क्षेत्र में क्या-क्या हुआ। कितने लोग मारे गए हैं। कितनों को भविष्य खत्म हो गए, ये आपने देखा ही है। कांग्रेस कागजों पर समझौता करती थी और जमीन पर आदिवासियों को धोखा देती थी।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →