बड़ी खबरः लुधियाना में 2 गैंगस्टर एनकाउंटर में ढेर
लुधियाना,13 सितंबर, 2026ः लुधियाना में रविवार को एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने 2 गैंगस्टरों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। दोपहर बाद करीब 3 बजे आत्मा पार्क के बाहर AGTF और गैंगस्टरों में मुठभेड़ हुई। AGTF टीम को देखते ही गैंगस्टरों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद AGTF ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाईं।
घटना की सूचना मिलते ही लुधियाना के पुलिस कमिश्नर (CP) स्वपन शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे।उन्होंने बताया कि मृतक संदीप सिंह और करनजोत सिंह उर्फ नोना अमृतसर के रहने वाले थे। ये विदेश में बैठे गैंगस्टर डोनी बल के संपर्क में थे। डोनी बल ही इन्हें गाइड कर रहा था और उसी ने टारगेट के साथ-साथ हथियार भी मुहैया करवाए थे।
CP ने कहा कि यह पूरी घटना इंटर-गैंग राइवलरी (वर्चस्व की लड़ाई) का हिस्सा है, जो 2016 के रवि ख्वाजके मर्डर और दविंदर बंबिहा (जिसका 2016 में बठिंडा में एनकाउंटर हुआ था) गैंगवार से जुड़ी है। फॉरेंसिक टीम जांच के लिए पहुंच गई है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →