कोलकाता से चंडीगढ़ आ रही इंडिगो फ्लाइट जयपुर डायवर्ट
चंडीगढ़ः कोलकाता से चंडीगढ़ आ रही इंडिगो की फ्लाइट को खराब मौसम के कारण जयपुर डायवर्ट कर दिया गया। फ्लाइट संख्या 6E 874 को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उतरना था, लेकिन चंडीगढ़ में तेज बारिश और मौसम खराब होने के चलते पायलट ने इसे जयपुर की ओर मोड़ दिया। जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की दोपहर 3:23 बजे सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।
जानकारी के अनुसार, इंडिगो की यह फ्लाइट कोलकाता से सुबह 11:38 बजे रवाना हुई थी। निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक इसे दोपहर करीब 2 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचना था। इसी दौरान चंडीगढ़ में मौसम खराब हो गया और तेज बारिश होने लगी। एयरपोर्ट पर लैंडिंग के लिए मौसम अनुकूल नहीं होने के कारण फ्लाइट को चंडीगढ़ लाने के बजाय जयपुर डायवर्ट करने का फैसला लिया गया।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →