ब्रेकिंग : Punjab में पनबस और PRTC बसों की हड़ताल पर आई बड़ी अपडेट, पढ़ें पूरी खबर
Babushahi Bureau
चंडीगढ़, 16 अगस्त 2025 – पंजाब में बीते तीन दिनों से चल रही बस ऑपरेटरों की हड़ताल आखिरकार खत्म हो गई है। परिवहन निदेशक राजीव गुप्ता ने शनिवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अब राज्यभर में सामान्य बस सेवाएं दोबारा शुरू हो जाएंगी, जिससे हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी।
3 हज़ार बसें रहीं थी सड़क से गायब
पिछले तीन दिनों से पंजाब रोडवेज, पनबस और PRTC द्वारा चलाई जाने वाली करीब 3,000 बसें सड़कों से पूरी तरह गायब रहीं। इसके चलते यात्रियों को प्रदेशभर में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
कांट्रैक्ट कर्मचारियों की मांगों को लेकर थी हड़ताल
यह हड़ताल राज्य के ट्रांसपोर्ट विभाग के कांट्रैक्ट कर्मचारियों की ओर से की जा रही थी। वे अपनी मांगों के समाधान को लेकर पिछले कई दिनों से आवाज़ बुलंद कर रहे थे।
मुख्यमंत्री आवास घेराव की थी तैयारी
हड़ताल खत्म होने से पहले यूनियन नेताओं ने ऐलान किया था कि 17 अगस्त से वे मुख्यमंत्री भगवंत मान के चंडीगढ़ स्थित आवास के बाहर राज्य-स्तरीय धरना शुरू करेंगे। साथ ही चेतावनी भी दी गई थी कि आंदोलन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी "तानाशाही रवैया" अपनाने वाले अधिकारियों की होगी।
यात्रियों को मिली राहत
हड़ताल वापस लिए जाने के बाद अब पंजाब में बस सेवाएं सामान्य हो जाएंगी। इससे आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, जो पिछले तीन दिनों से लगातार परेशानी झेल रहे थे।
MA
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →