बड़ी ख़बर : Rajinder Gupta बने Rajya Sabha सदस्य
Babushahi Bureau
चंडीगढ़, 16 अक्टूबर, 2025 : पंजाब के प्रमुख उद्योगपति और आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार रजिंदर गुप्ता गुरुवार को पंजाब से निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुन लिए गए हैं। बता दे कि यह राज्यसभा सीट आम आदमी पार्टी के ही नेता संजीव अरोड़ा के इस्तीफे के कारण खाली हुई थी। संजीव अरोड़ा हाल ही में हुए उपचुनाव में लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट से विधायक (MLA) चुने गए थे, जिसके बाद उन्होंने अपनी राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।
कौन हैं रजिंदर गुप्ता?
1. प्रमुख उद्योगपति: रजिंदर गुप्ता ट्राइडेंट ग्रुप (Trident Group) के चेयरमैन हैं, जो टेक्सटाइल और पेपर उद्योग की एक विश्वविख्यात कंपनी है। उन्हें पंजाब के सबसे अमीर उद्योगपतियों में गिना जाता है।
2. सरकार में भूमिका: राज्यसभा उम्मीदवार घोषित होने से पहले, वह पंजाब सरकार के आर्थिक नीति और योजना बोर्ड (Economic Policy and Planning Board) के उपाध्यक्ष थे और उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा (cabinet rank) प्राप्त था। उन्होंने राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने से पहले इस पद से इस्तीफा दे दिया था।
रजिंदर गुप्ता का राज्यसभा जाना पंजाब की राजनीति और उद्योग जगत, दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण घटना मानी जा रही है।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →