लुधियाना में अमित शाह करेंगे रावन दहन, चप्पे-चप्पे पर केंद्रीय एजेंसियों का पहरा
लुधियानाः पंजाब में आज दशहरे को लेकर कई जगह रावण दहन होगा। लुधियाना के दरेसी ग्राउंड में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 121 फीट का रावण का पुतला जलाएंगे। इस दौरान पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया है। दरेसी ग्राउंड की तरफ जाते रास्ते को नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है।वह शाम करीब 4:30 बजे मैदान में पहुंचेंगे।
इस दौरान वह लोगों को संबोधित करेंगे। इसके बाद रावण दहन किया जाएगा। यहां 121 फीट ऊंचा रावण का पुतला बनाया गया है, जो पंजाब का सबसे ऊंचा रावण है। शाह के कार्यक्रम को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। श्री रामलीला मैदान के साथ आसपास के बाजारों और प्रमुख मार्गों पर भी सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है।
शाह के कार्यक्रम के बाद लुधियाना में सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्रीय एजेंसियों ने संभाल ली है। पंजाब पुलिस के साथ केंद्रीय एजेंसियां रूट प्लान व शेड्यूल को लेकर बैठक कर रही हैं।
दूसरी और सोमवार को भाजपा पंजाब प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, जिला अध्यक्ष सुनील मोदगिल समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने आयोजन स्थल का जायजा लिया और व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →