हम 2027 में पंजाब चुनाव जीतेंगे, 4 नवंबर को होगी एक विशाल रैली: KC Venugopal
बाबूशाही नेटवर्क
चंडीगढ़, 26 अक्टूबर, 2026: हम 2027 में पंजाब चुनाव जीतेंगे और अपने चुनाव अभियान की शुरुआत 4 नवंबर को एक विशाल रैली के साथ करेंगे। इस रैली को विपक्ष के नेता राहुल गांधी संबोधित करेंगे। यह बात कांग्रेस के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने यहां मीडिया से बातचीत के दौरान कही।
उन्होंने बताया कि हम इस विशाल रैली की तैयारी कर रहे हैं।
मोगा डबल मर्डर केस से जुड़े मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए वेणुगोपाल ने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और राज्य में नशीले पदार्थों की समस्या भी बड़े पैमाने पर फैल चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद हम इन समस्याओं का समाधान करेंगे।
इस मौके पर पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि पंजाब कांग्रेस में पूरी एकता है और हम संगरूर में एक विशाल रैली आयोजित करेंगे।
इस अवसर पर पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष परगट सिंह भी मौजूद थे।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →