हरभजन सिंह की सुरक्षा मामले की हाईकोर्ट में हुई सुनवाई
बाबूशाही ब्यूरो
चंडीगढ़. 20 मई, 2026ः क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह की सुरक्षा के मामले में पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने पंजाब सरकार को फटकार लगाई है। कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस मामले को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रही है। हाई कोर्ट ने पंजाब सरकार को विस्तृत जवाब दाखिल करने के लिए अगले बुधवार (27 मई 2026) तक का अंतिम अवसर दिया है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →