चंडीगढ़ में नो व्हीकल डे, प्रशासक बस में आए:DC पैदल, DGP-IG साइकिल पर ऑफिस आए
चंडीगढ़, 20 मई,2026ः चंडीगढ़ में अफसरों का आज नो व्हीकल डे रहा। प्रशासक गुलाब चंद कटारिया के निर्देश पर कोई अफसर साइकिल से तो कोई पैदल ही ऑफिस पहुंचा। इस दौरान प्रशासक गुलाब चंद कटारिया खुद सिटी बस से ऑफिस पहुंचे।
इस दौरान प्रशासक व पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि चंडीगढ़ में यह सफल हुआ तो फिर इसे लागू करने के लिए पंजाब सरकार से भी बात करूंगा। इससे तेल की बचत होने के साथ स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका-ईरान युद्ध के बाद की गई अपील के चलते यह कदम उठाया गया। इससे पहले प्रशासक चंडीगढ़ में अफसरों के काफिले में गाड़ियों की कटौती की बात भी कह चुके हैं।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →