Himachal: Jairam Thakur: Panchayat Election: नेता प्रतिपक्ष बोले- जीत के झूठे आंकड़े पेश कर पंचायत चुनाव को प्रभावित करना चाहते हैं मुख्यमंत्री
बाबूशाही ब्यूरो
मंडी, 19 मई 2026 : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू स्थानीय निकाय चुनावों में जीत के झूठे आंकड़े प्रस्तुत कर जनता को गुमराह कर रहे हैं, ताकि पंचायत चुनाव में कांग्रेस को किसी प्रकार का नुकसान न हो। उन्होंने आरोप लगाया कि जो मुख्यमंत्री गारंटियों और योजनाओं को लेकर पहले ही जनता से झूठ बोल चुके हैं, वे अब चुनाव परिणामों को लेकर भी भ्रामक दावे कर रहे हैं।
स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा की जीत के बाद प्रदेश की जनता ने कांग्रेस सरकार को विदाई देने की तैयारी कर ली है। इसे स्वीकार करने का साहस मुख्यमंत्री में नहीं है।
सराज के दौरे के दौरान मंगलवार को शंकरदेहरा में कार्यकर्ताओं की बैठक में जयराम ठाकुर ने कहा कि शहरी क्षेत्रों के बाद अब प्रदेश के ग्रामीण इलाकों की जनता भी कांग्रेस की चुनावी गारंटियों के पूरा न होने से स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रही है। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी चुनावी रणनीति और जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। तंज कसते हुए सवाल किया कि जब कांग्रेस ने स्थानीय निकाय चुनावों के लिए अपने आधिकारिक प्रत्याशी ही घोषित नहीं किए थे, तो वह अपनी जीत के आधार पर दावे किस आधार पर कर रही है। भाजपा ने आधिकारिक सूची जारी कर बिना सिंबल के अपने मजबूत प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा, जिनमें से 60 प्रतिशत से अधिक ने जीत दर्ज की। (SBP)
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →