Himachal Breaking: किसानों को झटका, 50 रुपये महंगी मिलेगी अब डीएपी और एनपीके खाद
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला, 20 मई 2026: प्रदेश सरकार ने बोरी 50 रुपये दी जाने वाली सब्सिडी को लेकर अधिसूचना जारी नहीं की है। ऐसे में इफको पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नए स्टॉक की बिक्री बढ़ी हुई दरों पर ही की जाएगी।
हिमाचल प्रदेश के किसानों को खरीफ सीजन से पहले डीएपी और एनपीके खाद के लिए अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी। प्रदेश सरकार ने बोरी 50 रुपये दी जाने वाली सब्सिडी को लेकर अधिसूचना जारी नहीं की है। ऐसे में इफको पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नए स्टॉक की बिक्री बढ़ी हुई दरों पर ही की जाएगी। प्रदेश सरकार पूर्व में किसानों को राहत देने के लिए डीएपी और एनपीके खाद पर प्रति बोरी 50 रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी दे रही थी। हालांकि इस वर्ष अब तक सरकार की ओर से सब्सिडी जारी रखने संबंधित कोई कदम नहीं उठाया गया। (SBP)
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →