चंडीगढ़, 29 मई, 2026ः हरियाणा में देर रात आए आंधी- तूफान से कई जिलों में भारी नुकसान हुआ। यमुनानगर में बिजली के खंभे टूटने से ट्रांसफॉर्मर नीचे गिर गया। बिजली के तार भी सड़क पर ही पड़े रहे। शुक्रवार शाम फतेहाबाद में आंधी से मोबाइल टावर टूटकर नीचे लटक गया।
वहीं हिसार में 440 KVA बिजली के तार टूट गए, पोल टूटकर खेत में गिर गया। इससे विभिन्न जगहों पर बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। नूंह में आंधी में दीवार गिर गई। अलग- अलग हादसों में दीवार के नीचे गिरने से 2 बच्चों की मौत हो गई।
आंधी-तूफान के साथ प्रदेश के 9 जिलों- रेवाड़ी, सिरसा, हिसार, गुरुग्राम, नूंह, महेंद्रगढ़, भिवानी, चरखी दादरी और फतेहाबाद में तेज आंधी-बारिश के साथ जमकर ओले गिरे। इससे अधिकतम तापमान में 3.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।
मौसम विभाग ने आज भी 5 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। आज हरियाणा उत्तर-पूर्वी हिस्सों- यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र और करनाल में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान की संभावना है। इसके साथ ही ओलावृष्टि और भारी बारिश की आशंका है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →