हिसार से हरिद्वार जा रहे लोगों के साथ भयानक हादसा, 6 जिंदा जले
हिसारः हरियाणा से हरिद्वार जा रहे 6 लोग जिंदा जल गए। सोमवार सुबह मुजफ्फरनगर हाईवे पर 120KM की रफ्तार में ऑरा कार पहले बिजली के पोल से टकराई। फिर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरे लेन में जाकर पलट गई।
सभी हरियाणा के हिसार के रहने वाले हैं। रात 12 बजे सभी राखीगढ़ी से हरिद्वार जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बिजली के पोल के 2 टुकड़े हो गए। डिवाइडर का 10 मीटर हिस्सा चकनाचूर हो गया।
देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी। आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। हादसा मुजफ्फरनगर जिला मुख्यालय से करीब 25 किमी दूर पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे पर तितावी थाना क्षेत्र के जग्गाहेड़ी के पास सुबह 5 बजे हुआ।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गेट तोड़ा तो अंदर लोगों के सिर्फ कंकाल बचे थे। पुलिस ने बैग में भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →