Weather Update: हिमाचल में 11 नवंबर से बारिश-बर्फबारी के आसार:12-13 को आंधी-तूफान का यलो अलर्ट
शिमलाः हिमाचल प्रदेश में आज और कल मौसम साफ रहेगा। राज्य में परसों यानी 11 नवंबर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। इसके प्रभाव से अगले चार दिन तक पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। ऊंचे पहाड़ों पर इससे ठंड में इजाफा होगा।
मौसम विभाग के अनुसार 11 नवंबर को हल्की बारिश हो सकती है, जबकि 12 और 13 नवंबर को राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश के आसार है। इस दौरान चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिले में आंधी-तूफान चलने की चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार 11 से 14 नवंबर तक प्रदेश के मध्यम ऊंचाई और निचले क्षेत्रों में बारिश हो सकती है, जबकि लाहौल स्पीति, चंबा, कुल्लू और किन्नौर जिला की अधिक ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार हैं।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →