हेलिकॉप्टर्स ने गंगा के ऊपर दिल बनाया:आसमान से फूल बरसाए
वाराणसीः वाराणसी में एयर शो के पहले दिन नमो घाट पर सेना के सारंग हेलिकॉप्टर्स ने गंगा के ऊपर आसमान में तिरंगा बनाया। राफेल-सुखोई ने हवा में कलाबाजी दिखाई। गुरुवार सुबह 11.50 बजे हुए इस एयर शो में 52 लड़ाकू विमानों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए।
जगुआर, मिराज-2000, तेजस और मिग-29 ने तीर की नोक के डिजाइन में उड़ान भरी। एयर शो में हेलिकॉप्टर ने गंगाजी पर फूलों की बारिश की। वहीं, चिनूक हेलिकॉप्टर ने गंगा के पानी को टच किया और फिर आसमान में उड़ गया। सारंग हेलिकॉप्टर ने गंगा के ऊपर दिल बनाया।
100 विमानों के इस एयर शो में लड़ाकू विमानों के अलावा 15 परिवहन विमान, 32 हेलिकॉप्टर और विंटेज विमान शामिल रहे। ये विमान देशभर के 12 एयरपोर्ट से उड़ान भरकर पहुंचे हैं।
काशी में एयरफोर्स के 94वें स्थापना वर्ष पर एयर शो किया जा रहा है। भारतीय वायुसेना ने 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो नाम दिया है। यह अभी 23 और 25 अक्टूबर को भी होगा। करीब 20 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है। 25 अक्टूबर को एयर शो में PM मोदी भी पहुंचेंगे।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →