Breaking News: बिक्रमजीत सिंह के परिवार से मिले अमित शाह, दिया CBI जांच का भरोसा
माड़ी पुन्नियांः केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज (20 अक्टूबर) पंजाब दौरे पर हैं। वह गुरदासपुर में नशे का विरोध करने पर कत्ल किए गए बिक्रमजीत सिंह के परिवार से 15 मिनट तक मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिवार को इंसाफ का भरोसा दिया।

अब वह संगरूर में दिड़बा के गांव तूर बंजारा जाएंगे। जहां AAP मंत्री हरपाल चीमा से सवाल पूछने को लेकर तंग किए जाने के बाद गुलजार सिंह ने सुसाइड कर लिया था।
फिर मानसा में नशे का विरोध करने पर कत्ल किए गए नशा विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर झोटा के घर जाएंगे। वहां एक पार्क में वह झोटा के पिता, पत्नी और बेटों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद शाम के समय वह लुधियाना के दरेसी ग्राउंड में शहर के सबसे बड़े दशहरे मेले में हिस्सा लेकर रावण दहन करेंगे।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →