CGC लांडरां द्वारा स्कूल लीडर्स के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया
चंडीगढ़, 2 Feb 2026- चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेज़ (सीजीसी) लांडरां को अपने कैंपस में आयोजित एक विशेष स्कूल लीडर्स कार्यक्रम के दौरान देशभर से आए 400 से अधिक प्रतिष्ठित अकडेनिशिएन और एजुकेटर्स को होस्ट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस कार्यक्रम में जम्मू एवं कश्मीर, लेह, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, राजस्थान और आंध्र प्रदेश से शिक्षा जगत के प्रमुख लीडर्स ने भाग लिया। यह कार्यक्रम नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल्स एलायंस (नीसा) और द टाइम्स ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की शोभा सीजीसी लांडरां के चेयरमैन सतनाम सिंह संधू; नीसा के प्रेसिडेंट डॉ. कुलभूषण शर्मा; कैंपस डायरेक्टर डॉ. राजदीप सिंह; डायरेक्टर–मार्केटिंग एवं एडमिशन सुखविंदर सिंह मान; तथा सीजीसी लांडरां के डायरेक्टर्स एवं डीन की गरिमामयी उपस्थिति से बढ़ी।
आए हुए सभी लोगों का स्वागत करते हुए सतनाम सिंह संधू ने सभी विशिष्ट अतिथियों का हार्दिक अभिनंदन किया और युवा मस्तिष्कों के विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने में नीस द्वारा निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। अपने संबोधन में उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विद्यालय और शिक्षक राष्ट्र निर्माण में तथा विकसित भारत @2047 के विज़न के अनुरूप भविष्य के लिए तैयार विद्यार्थियों को गढ़ने में निर्णायक भूमिका निभाते हैं।
डॉ. कुलभूषण शर्मा ने संवाद और सहयोग के लिए एक सार्थक मंच प्रदान करने हेतु सीजीसी लांडरां की सराहना की। उन्होंने कहा कि एजुकेटर्स और अकडेमिशिएन अगली पीढ़ी को संवारने की जिम्मेदारी निभाते हैं, जो भारत को प्रगति और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे ले जाएगी। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रिसर्च, इन्नोवेशन तथा इंडस्ट्री से जुड़े ट्रेनिंग और शिक्षण के प्रति सीजीसी लांडरां की प्रतिबद्धता की भी प्रशंसा की। कार्यक्रम का समापन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, अतिथि सम्मान तथा नेटवर्किंग लंच के साथ हुआ, जिसने प्रतिभागियों को प्रेरित, आपस में जुड़ा हुआ और भारतीय शिक्षा पारिस्थितिकी तंत्र में उत्कृष्टता को आगे बढ़ाने के लिए उत्साहित किया। यह आयोजन समग्र शिक्षा प्रदान करने और विकसित भारत @2047 के एजेंडा को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →