CGC लांडरां में एसएपी हैकफेस्ट’26 के रीजनल राउंड का आयोजन
चंडीगढ़
सीजीसी लांडरां के चंडीगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज (सीईसी) ने एसएपी लैब्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से कैंपस में एसएपी हैकफेस्ट’26 के रीजनल राउंड का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में स्टूडेंट इनोवेटर्स, टेक्नोलॉजी के प्रति उत्साही प्रतिभागियों, इंडस्ट्री लीडर्स, मेंटर्स और अकादमिक स्टेकहोल्डर्स ने भाग लिया। इस आयोजन ने प्रतिभागी टीमों को अपने विचार प्रस्तुत करने, प्रोटोटाइप प्रदर्शित करने और इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स के साथ बात करने के लिए एक मंच प्रदान किया। इस अवसर पर श्री राहुल सचदेव, डायरेक्टर, इंडिया सबकॉन्टिनेंट, एसएपी यूनिवर्सिटी अलायन्सज़ और श्री अभिजीत मेहरोत्रा, डायरेक्टर एवं बिजनेस हेड, अपग्रेडएक्स की गरिमामयी उपस्थिति रही। स्टूडेंट्स के साथ उनके संवाद और बातचीत ने एमर्जिंग टेक्नोलॉजीज़, इन्नोवेशन और इंडस्ट्री की अपेक्षाओं और करियर के अवसरों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की, साथ ही कार्यक्रम में इंडस्ट्री का एक महत्वपूर्ण दृष्टिकोण भी जोड़ा। इस अवसर पर उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों में कैंपस डायरेक्टर, डॉ. राजदीप सिंह , डॉ. सुखप्रीत कौर, डायरेक्टर - प्रिंसिपल, सीईसी - सीजीसी लांडरां, डॉ. कपिल मेहता, एचओडी, डिपार्टमेंट ऑफ इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज, सीईसी - सीजीसी लांडरां तथा संस्थान के डायरेक्टर और डीन शामिल रहे।
हैकाथॉन में स्टूडेंट्स द्वारा तैयार किए गए सोल्यूशंस की प्रस्तुतियां और प्रदर्शन के साथ-साथ अनुभवी प्रोफेशनल्स के मार्गदर्शन एवं संवाद का भी आयोजन किया गया। मल्टी पैनल इवैल्यूएशन के माध्यम से प्रतिभागियों को टेक्नोलॉजी और बिज़नेस के विभिन्न क्षेत्रों के लीडर्स के विचार प्राप्त करने का अवसर मिला। साथ ही, इससे उन्हें इंडस्ट्री की अपेक्षाओं और टेक्नोलॉजी बेस्ड सोल्यूशंस विकसित करने में शामिल प्रैक्टिकल पहलुओं को समझने में सहायता मिली।
प्रतिभागी टीमों का मूल्यांकन एक एक्सपर्ट पैनल द्वारा किया गया, जिसमें श्री जयदीप घोष, सीनियर मैनेजर, ग्लोबल एनेबलमेंट, एडोब, श्री अविनाश कालरा, मैनेजर, डेलॉइट, श्री नितिन माहेश्वरी, डायरेक्टर, बिजनेस डेवलपमेंट टीम, अपग्रेड, श्री प्रियांशु, डेटा साइंटिस्ट, टेककेड, श्री रचित जैन, फाउंडर एवं सीईओ, मेंटरी, मिस तंदीप सिंगरा, फाउंडर, शी इन्नोवेट्स एआई, श्री गुरमिंदर सिंह, डेटा साइंटिस्ट एवं एमडी, कोडररूट्स, श्री अमन मुंद्रा, फाउंडर एवं सीईओ, वेल्जिन, श्री नवनीत सिंह, बिजनेस डेवलपमेंट लीडर तथा श्री प्रिंस कालरा, लीड इंजीनियर, सोफली इन्नोवेशंस शामिल थे। जूरी ने इन्नोवेशन, प्रॉब्लम आइडेंटिफिकेशन, टेक्नीकल इम्प्लीमेंटेशन, फीजिबिलिटी, स्केलेबिलिटी, पोटेंशिअल इम्पैक्ट, प्रेज़ेंटेशन और ओवरआल सोल्यूशन क्वालिटी जैसे मानदंडों के आधार पर समाधानों का मूल्यांकन किया।
अपने विचार व्यक्त करते हुए सीजीसी लांडरां के कैंपस डायरेक्टर डॉ. राजदीप सिंह ने कहा, “सीजीसी लांडरां में एसएपी हैकफेस्ट’ 26 के रीजनल राउंड का आयोजन हमारे इस संकल्प को दर्शाता है कि हम ऐसे मंच उपलब्ध कराएं, जहां स्टूडेंट इन्नोवेट कर सकें, एक्सपेरिमेंट कर सकें और सॉल्व रियल वर्ल्ड चैलेंजेज़ का समाधान खोज सकें। यह हमारे स्टूडेंट्स को इंडस्ट्री जगत के लीडर्स और एक्सपर्ट्स के साथ संवाद करने का अवसर भी प्रदान करता है, जिससे उन्हें मूल्यवान प्रतिक्रिया प्राप्त करने और प्रैक्टिकल रूप से उपयोगी समाधान विकसित करने में सहायता मिलती है। ऐसे अनुभव कक्षा में होने वाली शिक्षा के पूरक हैं और चेंजिंग तेकनोलॉजीज़ की परिदृश्य में आवश्यक आत्मविश्वास एवं क्षमताओं को विकसित करने में विद्यार्थियों की मदद करते हैं।”
हेकफेस्ट’26 ने स्टूडेंट्स को अपनी टेक्नीकल, एंटरप्रेंयूरिअल और प्रॉब्लम सॉल्विंग कैपेबिलिटीज को प्रदर्शित करने का अवसर भी प्रदान किया। सैप, एडोब, डेलॉइट, अपग्रेड, टेककैड तथा अन्य टेक्नोलॉजी और इन्नोवेशन ऑर्गनाइज़ेशन के एक्सपर्ट्स के साथ संवाद ने प्रतिभागियों को करंट इंडस्ट्री प्रक्टिसेज़, एमर्जिंग टेक्नोलॉजीज़ और बदलती व्यावसायिक आवश्यकताओं से परिचित होने का अवसर दिया। इस कार्यक्रम ने सीजीसी लांडरां में इंडस्ट्री और शिक्षा जगत के बीच जुड़ाव को और मजबूत करने में मदद की।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →