Himachal Floods : Breaking: आपदा प्रभावित परिवारों को 5000 रुपये मासिक किराया देगी सरकार
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पत्रकारों से बातचीत में दी जानकारी
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला, 04 जुलाई 2025 :
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आपदा में प्रभावित परिवारों को 5000 रूपये मासिक किराया देने का ऐलान किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पड़ोसियों के यहां व अन्य किसी स्थान पर किराया देकर रहने वाले परिवारों को यह राशि मिलेगी।
स्थानीय प्रशासन प्रभावित परिवारों को खाद्य सामग्री भी करवाएगा मुहैया। प्रदेश में भारी बरसात व बादल फटने की घटनाओं से अब तक 700 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।
मुख्यमंत्री बोले, आज देश के गृहमंत्री अमित शाह से आपदा के नुकसान पर चर्चा हुई है। केंद्रीय गृहमंत्री ने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है, आज केंद्रीय टीम भी नुकसान का आंकलन करने हिमाचल प्रदेश आ रही है।
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, डिप्टी स्पीकर विनय कुमार व अन्य विधायकों के साथ चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।
मंत्रिमंडल के सभी सहयोगी अपने-अपने विभागों की समीक्षा बैठक लेकर नुकसान का आकलन कर रहे हैं। सड़कों, बिजली और पानी की योजनाओं को भारी नुकसान बरसात से पहुंचा है।
हिमाचल प्रदेश में अभी तक 69 मौतें आपदा से हो चुकी हैं, 37 लोग गायब हैं, 100 से अधिक घायल हुए हैं। (SBP)
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →