मुकेश अंबानी बने ट्रंप के नए बिजनेस पार्टनर, जानें कौनसा करेंगे कारोबार
मुंबई, 19 जून, 2025ः बिजनेसमैन मुकेश अंबानी अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पार्टनर बन गए हैं। वह रियल एस्टेट कंपनी के ग्लोबल पार्टनर बन गए हैं. रिलायंस इंडस्ट्रीज की इकाई रिलायंस 4IR रियल्टी डेवलपमेंट ने मुंबई में एक प्रीमियम रियल एस्टेट प्रोजेक्ट के लिए ट्रंप ब्रांड का लाइसेंस हासिल किया है. इसके बदले कंपनी ने ट्रंप ऑर्गनाइजेशन को 1 करोड़ डॉलर (करीब ₹86.5 करोड़) की डेवलपमेंट फीस दी है. यह भारत में ट्रंप परिवार की अब तक की सबसे बड़ी डील मानी जा रही है।
. ट्रंप परिवार ने 2016 में राष्ट्रपति बनने के बाद विदेशी डील्स से दूरी बना ली थी ताकि हितों के टकराव से बचा जा सके. लेकिन अब डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और एरिक ट्रंप के नेतृत्व में कंपनी फिर से अंतरराष्ट्रीय परियोजनाओं में सक्रिय हो गई है.
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →